Hello Katihar ********

KATIHAR LIVE: January 2011

Monday, January 31, 2011

खतरे में एतिहासिक पीर मजार : कटिहार


मनिहारी (14फरवरी 2011)! बिहार सरकार एक ओर जिले में पर्यटन विकास  की कई घोसनाएं  कर रही है  ,दूसरी ओर कटिहार जिले के पर्यटन की असीम संभावनायें युक्त मनिहारी पीर मजार को  रेलवे की कार्यों से  भारी नुकसान हो रही  है ! परन्तु कोई आवाज नही उठाने वाला है ,न मनिहारी की जनता , न ही स्थानीय प्रशासन और  न ही कटिहार जिले  की  मिडिया ! पीर मजार के चारो ओर की मिट्टी कटाई से गंगा नदी के जल स्तर बढ़ते ही काफी क्षति हो सकती है ! पहाड़ के साथ-साथ समीप स्थित ब. प्र. सु . प्र . उच्च विद्यालय को भी काफी नुकसान हो सकता है !
 नीचे  की तस्वीर को गौर से देखिये रेलवे की कार्यों में किस तरह से सांप्रदायिक सौहार्ध का प्रतीक एतिहासिक पीर मजार को नुकसान पहुचाया जा रहा है ! एतिहासिक पीर मजार के बारे में अधिक जानने के लिये यहाँ क्लिक करें




सांप्रदायिक सौहार्ध का प्रतीक एतिहासिक पीर मजार
पीर मजार से लगी लगभग १०० फिट की सीढ़ी


सम विकास योजना द्वारा पहाड़ की पिछली सीढ़ी 

पहाड़ की द्रोजर द्वारा कटाई 








यह वही पीर मजार है जहाँ दिनांक १७.११.०७ को शिलान्यास कर नगर विकास मंत्री श्री अस्वनी चौबे द्वारा सम विकास योजना के तहत सौद्रिकरण का कार्य कराया गया है ! 


कटिहार लाइव की टीम कटिहार की जनता ,प्रशासन ,और मिडिया भाइयों से इसकी सुरक्षा की अपील करती  है ताकि ये एतिहासिक पीर मजार इतिहास के पन्नो तक ही सिमित न रह जाये !
Earn upto Rs. 9,000 pm checking Emails. Join now!

Saturday, January 29, 2011

आखिर राहुल क्या साबित करना चाहते हैं ?

इस तस्वीर को गौर से देखिये और बताईये ,आखिर राहुल गाँधी (कोंग्रेस ) क्या करना चाह  रहें  हैं  ? कृपया अपनी राय जरुर कोमेंट में दीजिये !


                    

Wednesday, January 26, 2011

फ़ैंसी मैंच का आयोजन


विजेता ट्राफी देते विधायक 

26 जनवरी 2011 (मनिहारी)! गणतंत्र दिवस के शुभ अवसर पर मनिहारी बी० पी० एस० पी० उंच विद्यालय के मैदान में प्रशासन एकादश और नागरिक एकादश के बीच फ्रेंडली क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन गाँधी टोला क्रिकेट क्लब के द्वारा कराया गया ! माननीय विधायक श्री मनोहर प्रसाद  सिंह उपस्तिथि में खेला गया यह टूर्नामेंट पुरे मनिहारी वासियों को आनंदित किया ! टॉस जीतकर नागरिक एकादश की टीम क़ि अगुवायी में उतरे कप्तान श्री प्रमोद सिंह जी ने पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया ! जहाँ नागरिक एकादश की टीम से प्रमोद सिंह (कप्तान), प्रीतम ओझा(उपकप्तान), राजेश कुमार पाठक, मिथलेश झा, रंजीत गुप्ता, मो० कैसर, राजेश सिंह, जयप्रकाश मंडल, असीम सिन्हा, प्रदीप नारायण सिंह, शिवशंकर यादव और इम्तियाज खेल रहें थें, वहीँ प्रशासन एकादश से छेत्ररक्षण में सुबोध कुमार विश्वास(कप्तान)(S.D.P.O मनिहारी), दलजीत जी(उपकप्तान)(S.H .O ), चन्दन जी, दिलीप शुक्ला, डा० आर० एन० सिंह, डा० मृत्युंजय सिंह, सागर सुमन झा, श्याम किशोर, अरविन्द, आशीष सिन्हा, और नितीश कुमार मैदान में उतरें ! कमेंट्री बॉक्स में प्रदीप चौधरी और सुनील चौधरी ने दर्सकों को अपनी वाणी से बीच-बीच में खूब हसाया ! वहीँ स्कोरिंग का भार आनंद ने उठाया था और अम्पायरिंग में शुभाष पासवान तथा पंकज थे!

उपविजेता ट्राफी देते विधायक   
                                                    इस खेल के सबसे मजेदार बात यह थी के दोनों ही टीम के खिलाडियों क़ि उम्र लगभग 40 के पार थी, कोई-कोई क़ि उम्र तो 60 के पार थी! सभी अपने जमाने के धुरंधर खिलाड़ी थें, खैर जो भी हो इन्होने यह शाबित कर दिया की अगर दिल में उमंग हो तो उम्र क़ि सीमा कभी भी जिंदगी के आड़े नहीं आ सकती !


मेन ऑफ़ द मैच देते विधायक  
                                                       पहले बल्लेवाजी करने उतरी नागरिक एकादश से प्रीतम ओझा बिना खता खोले ही रन आउट हो गए ! राजेश सिंह ने बल्लेवाजी करते हुए दर्शको को बहुत आनंदित किया, उन्होंने 37 रनों की ताबरतोड़ बल्लेवाजी करते हुए प्रशासन एकादस के सामने 85 रनों का लक्ष्य दिया ! 85 रनों के लक्ष्य को पाने उतरी प्रशासन एकादस की टीम एक-एक करके आउट होते गए और अंत में 6 गेंदों में 18 रन बनाने थे ! अन्तिम ओवर को प्रदीप जी लेकर आयें और वे अच्छी गेंदवाजी करते हुए अपने टीम को जीत दिलाई, इसप्रकार नागरिक एकादस ने जीत हाशील की! मुख्य अतिथि के रूप में आये मनिहारी के विधायक महोदय मनोहर प्रशाद के हाथों पुरूस्कार वितरण कार्य का समापन हुआ! उन्होंने गणतंत्र दिवस क़ि सभी को बधायी देते हुए कहा क़ि कोई खेल हो उसे मन से खेला जाये तो उसका अलग ही मज़ा है, उन्होंने कहा की हर वर्ष इसप्रकार का आयोजन होना चाहिए, दोनों टीम को उन्होंने बधाई दिया ! मैन ऑफ़ द मैच राजेश कुमार पाठक को दिया गया ! बेस्ट कमेंटेटर का पुरुस्कार सुनील चौधरी तथा बेस्ट स्कोरर का पुरूस्कार आनंद को दिया गया बेस्ट कीपर का पुरूस्कार असीम सिन्हा को दिया गया !

विधायक


S.D.P.O मनिहारी (प्रशासन एकादस के कप्तान) 

प्रमोद सिंह (नागरिक एकादस के कप्तान) 

विजेता ट्रोफी के साथ टीम (मनिहारी मीडिया कर्मी )
                                                                                                                
                                         समाचार संकलन -टिंकू कुमार चौधरी

 


welcome to manihari

भड़ास blog