Hello Katihar ********

KATIHAR LIVE

Wednesday, January 26, 2011

फ़ैंसी मैंच का आयोजन


विजेता ट्राफी देते विधायक 

26 जनवरी 2011 (मनिहारी)! गणतंत्र दिवस के शुभ अवसर पर मनिहारी बी० पी० एस० पी० उंच विद्यालय के मैदान में प्रशासन एकादश और नागरिक एकादश के बीच फ्रेंडली क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन गाँधी टोला क्रिकेट क्लब के द्वारा कराया गया ! माननीय विधायक श्री मनोहर प्रसाद  सिंह उपस्तिथि में खेला गया यह टूर्नामेंट पुरे मनिहारी वासियों को आनंदित किया ! टॉस जीतकर नागरिक एकादश की टीम क़ि अगुवायी में उतरे कप्तान श्री प्रमोद सिंह जी ने पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया ! जहाँ नागरिक एकादश की टीम से प्रमोद सिंह (कप्तान), प्रीतम ओझा(उपकप्तान), राजेश कुमार पाठक, मिथलेश झा, रंजीत गुप्ता, मो० कैसर, राजेश सिंह, जयप्रकाश मंडल, असीम सिन्हा, प्रदीप नारायण सिंह, शिवशंकर यादव और इम्तियाज खेल रहें थें, वहीँ प्रशासन एकादश से छेत्ररक्षण में सुबोध कुमार विश्वास(कप्तान)(S.D.P.O मनिहारी), दलजीत जी(उपकप्तान)(S.H .O ), चन्दन जी, दिलीप शुक्ला, डा० आर० एन० सिंह, डा० मृत्युंजय सिंह, सागर सुमन झा, श्याम किशोर, अरविन्द, आशीष सिन्हा, और नितीश कुमार मैदान में उतरें ! कमेंट्री बॉक्स में प्रदीप चौधरी और सुनील चौधरी ने दर्सकों को अपनी वाणी से बीच-बीच में खूब हसाया ! वहीँ स्कोरिंग का भार आनंद ने उठाया था और अम्पायरिंग में शुभाष पासवान तथा पंकज थे!

उपविजेता ट्राफी देते विधायक   
                                                    इस खेल के सबसे मजेदार बात यह थी के दोनों ही टीम के खिलाडियों क़ि उम्र लगभग 40 के पार थी, कोई-कोई क़ि उम्र तो 60 के पार थी! सभी अपने जमाने के धुरंधर खिलाड़ी थें, खैर जो भी हो इन्होने यह शाबित कर दिया की अगर दिल में उमंग हो तो उम्र क़ि सीमा कभी भी जिंदगी के आड़े नहीं आ सकती !


मेन ऑफ़ द मैच देते विधायक  
                                                       पहले बल्लेवाजी करने उतरी नागरिक एकादश से प्रीतम ओझा बिना खता खोले ही रन आउट हो गए ! राजेश सिंह ने बल्लेवाजी करते हुए दर्शको को बहुत आनंदित किया, उन्होंने 37 रनों की ताबरतोड़ बल्लेवाजी करते हुए प्रशासन एकादस के सामने 85 रनों का लक्ष्य दिया ! 85 रनों के लक्ष्य को पाने उतरी प्रशासन एकादस की टीम एक-एक करके आउट होते गए और अंत में 6 गेंदों में 18 रन बनाने थे ! अन्तिम ओवर को प्रदीप जी लेकर आयें और वे अच्छी गेंदवाजी करते हुए अपने टीम को जीत दिलाई, इसप्रकार नागरिक एकादस ने जीत हाशील की! मुख्य अतिथि के रूप में आये मनिहारी के विधायक महोदय मनोहर प्रशाद के हाथों पुरूस्कार वितरण कार्य का समापन हुआ! उन्होंने गणतंत्र दिवस क़ि सभी को बधायी देते हुए कहा क़ि कोई खेल हो उसे मन से खेला जाये तो उसका अलग ही मज़ा है, उन्होंने कहा की हर वर्ष इसप्रकार का आयोजन होना चाहिए, दोनों टीम को उन्होंने बधाई दिया ! मैन ऑफ़ द मैच राजेश कुमार पाठक को दिया गया ! बेस्ट कमेंटेटर का पुरुस्कार सुनील चौधरी तथा बेस्ट स्कोरर का पुरूस्कार आनंद को दिया गया बेस्ट कीपर का पुरूस्कार असीम सिन्हा को दिया गया !

विधायक


S.D.P.O मनिहारी (प्रशासन एकादस के कप्तान) 

प्रमोद सिंह (नागरिक एकादस के कप्तान) 

विजेता ट्रोफी के साथ टीम (मनिहारी मीडिया कर्मी )
                                                                                                                
                                         समाचार संकलन -टिंकू कुमार चौधरी

 


welcome to manihari

Thursday, December 30, 2010

नए साल में रेलवे द्वारा मनिहारी को उपहार

मनिहारी (कटिहार 30 december   2010)साल के अंत होते-होते मनिहारी को भारतीय रेल द्वारा मिला उपहार! यह दृश्य जो आप देख रहें हैं यह कहीं और का नहीं बल्कि मनिहारी का है, जहाँ साल भर से रेल का परिचालन बंद है ! सालभर से भी अधिक रेल बंद होने के बाद यहाँ अब जोर-सोर से काम चल रहा है ! काम के रफ़्तार को देखकर यह लगता है क़ि अब वो दिन दूर नहीं है जब मनिहारी में फिर से रेल का परिचालन शुरू हो जायेगी ! हम आपको यह बता दें क़ि मनिहारी में पहले छोटी लाइन थी, जिसमे रेल चलती थी ! लेकिन पिछले साल ही यहाँ छोटी लाइन से बड़ी लाइन बनाने के लिए रेल को बंद किया गया था ! लेकिन अब लगता है क़ि बहुत जल्द ही यहाँ रेलगाड़ी दौड़ने लगेगी ! जिसके पहल में आज यहाँ पहली बार बड़ी लाइन का इंजन चलाया गया ! इंजन आने के बाद यहाँ मनिहारी वासियों में एकबार फिर से खुशी क़ि लहर दौर गयी क़ि अब बहुत जल्द ही यहाँ रेलगाड़ी चलने लगेगी ! जहाँ एक ओर मनिहारी क़ि जनता में खुशी देखी गयी वहीँ, वहीँ इंजन लाने वाले ड्राइवर तथा काम करने वाले मजदूरों में भी ख़ुशी देखी गयी ! मजदूरों में काफी खुशी का माहोल था ! इस इंजन को देखने बच्चे-बूढ़े, महिलाएं तथा सभी वर्ग के लोग यहाँ आये थे यहाँ देखकर ऐसा लगता था मानो मेला लगा हो ! युद्ध स्तर से कार्य होने के बाद अब यह देखना है क़ि मनिहारी में रेलगाड़ी कब से शुरु होती है ! देखा जाए तो लगभग काम पूरा ही हो चूका है !
                          -----टिंकू कुमार चौधरी  

Sunday, December 26, 2010

माइक्रोसॉफ्ट से जुड़ा VCSM

पटना !यूथ नौकरी के लिए अब स्टेट या कंट्री की सीमा में बंधकर नहीं रहना चाहते हैं. वे कहीं भी नौकरी करने के लिए तैयार हैं. ऐसे में उन्हें ग्लोबल सर्टिफिकेट की जरूरत पड़ती है. स्टूडेंट्स की इस जरूरत को वीसीएसएम ने बखूबी समझा. व‌र्ल्ड की बेस्ट आईटी कंपनी माइक्रोसॉफ्ट ने वीसीएसएम को अपना ऑथराइज्ड टेस्टिंग सेंटर बनाया है. यह जानकारी साइबर लर्निग माइक्रोसॉफ्ट के नेशनल हेड मनीष दूबे ने दी. उन्होंने बताया कि अब बिहार के स्टूडेंट्स को वैल्य एडेड सर्टिफिकेट मिल सकेगा.
कॉरपोरेट सेक्टर में डिमांड
इससे पूर्व वर्कशॉप का इनॉगरेशन श्री दूबे के साथ विश्व कंप्यूटर साक्षरता मिशन के सीईओ राम संजीव कुमार, सीओओ राम राजीव कुमार, बिहार उद्योग सेवा के उपनिदेशक ललित कुमार सिन्हा ने किया. इस मौके पर सीईओ श्री कुमार ने बताया कि आज के यूथ इंटरनेशनल लेवल पर नाम कमाना चाहते हैं. वीसीएसएम के माइक्रोसॉफ्ट से जुड़ने का लाभ निश्चित रूप से स्टूडेंट्स को मिलेगा. कॉरपोरेट सेक्टर में माइक्रोसॉफ्ट ऑफिस एक्सपर्ट की जबर्दस्त डिमांड है.
चार फेज में एग्जाम
उन्होंने कहा कि माइक्रोसॉफ्ट ऑफिस एक्सपर्ट बनने के लिए स्टूडेंट्स को अब बाहर जाने की जरूरत नहीं होगी. इसके लिए उन्हें ऑनलाइन एग्जाम देना होगा. चार फेज में ये एग्जाम होंगे. सीओओ राम राजीव ने कहा कि संस्थान बहुत जल्दी यूनिवर्सिटी कोर्स भी ला रहा है. वर्कशॉप का संचालन फ्रेंचाइजी डेवलपमेंट ऑफिसर खुशबू ने किया. यूनिवर्सल को-ऑर्डिनेटर ज्ञानेन्द्र पिंटू ने वोट ऑफ थैंक्स वीसीएसएम ने किया. कार्यक्रम में बिहार-झारखंड के अलावा उत्तर प्रदेश से भी कई आईटी एक्सपर्ट मौजूद थे.
कटिहार में सुविधा उपलब्ध
कटिहार के मनिहारी प्रखंड कॉलेज रोड स्थित वी सी एस एम (विश्व कंप्यूटर साक्षरता मिशन) की साखा  में ये सारी सुविधाएं  उपलब्ध हैं  . विशेष जानकारी के लिए  मोबाइल नंबर  +919570228075  में संपर्क किया जा सकता है .

Sunday, November 7, 2010

मनिहारी में छठव्रतियों का उमरा भीड़

मनिहारी (टीम कटिहार लाइव) 07nov2010 : दीपावली  के समाप्त होते ही मनिहारी गंगा नदी में छठ-व्रतियों का लाखों के संख्या में भीड़ देखा जा रहा है ! ऐसा लगता है की जैसे पूरा मनिहारी छठ-व्रतियों  से भरा पड़ा है ! बस-स्टैंड से लेकर मनिहारी घाट तक सवेरे से ही छठ-व्रतियों की भीड़ को देखकर लगता है की जनसैलाब उमर पड़ा है ! आज भीड़ और प्रशासनिक व्यवस्था पूरी तरह अनियंत्रित देखी गयी ! ज्ञात हो की छठ पूजा के पहले गंगा स्नान का बहूत ही बड़ा धार्मिक महत्त्व होता है, जिस कारण से कटिहार और उसके आस-पास के छेत्र पूर्णिया, किशनगंज, अररिया, सुपौल, फारविसगंज, और पडोसी देश नेपाल से काफी संख्या में लोग यहाँ आते हैं ! मनिहारी के ऐतिहासिक महत्त्व के कारण भी लोग यही गंगा स्नान के लिए आते हैं !
**नगर पंचायत के द्वारा नहीं की गयी अभी तक कोई व्यवस्था 
 सदियों से प्रसिद्ध मनिहारी गंगा नदी छठ पूजा के लिए सर्वोतम माना गया है, कहतें है की यहाँ स्नान करने के पश्चात पूजा सफल होती है और सभी मनोकामना पूर्ण होती है ! इस बार मनिहारी में रेल सुविधा नहीं होने के कारण श्रधालुओं को काफी असुविधा का सामना करना पर रहा है, लेकिन फिर भी मनिहारी में श्रधालुओं की संख्या में कोई कमी नहीं दिखी !  लोग बस, टेम्पू, ट्रक्टर तथा निजी वाहनों से मनिहारी घाट में स्नान करने के लिए आ रहे हैं ! भीड़ को देखते हुए वाहनों को मनिहारी ब्लाक (बस-स्टैंड) के समीप लगाने की व्यवस्था की गयी है ! मनिहारी नगर पंचायत में साफ़-सफाई की कोई व्यवस्था नहीं दिखी ! नगर पंचायत कार्यालय के द्वारा किसी प्रकार की न तो नगर में और न ही गंगा नदी में सफाई की कोई व्यवस्था की गयी है, जिस कारण से नगरवासियों को भी भारी असुविधा उठानी पड़ रही है ! कटिहार लाइव जिला प्रशासन कटिहार एवं मनिहारी की जनप्रतिनिधियों से व्यवस्था को सुविधायुक्त बनाने की अपील करता है !



      

भड़ास blog